फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराखाल के पास ढ़ाई घंटे बंद रहा हाईवे-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन थमने को नहीं है। बार-बार यातायात बाधित होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी आगराखाल के पास सुबह नौ बजे भारी भूस्खलन होने से हाईवे बाधित हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान गढ़वाल कमिश्नर द्वारा ऋषिकेश में बुलाई गई कांवड़ यात्रा तैयारियों की बैठक में शामिल होने जा रहीं डीएम सोनिका भी जाम में फंस गईं। ऑल वेदर सड़क निर्माण में जुटे मजदूरों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद करीब 11.30 बजे यातायात सुचारु किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें