फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए कर्मियों का धरना 19 वें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध के द्वितीय चरण की पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) के निर्माण में लगी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) की ओर से हटाए गए कर्मियों ने सेवा बहाली की मांग को लेकर धरना 19वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने जल्द सेवा बहाली नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को भी भागीरथीपुरम के खांडखाला में एचसीसी स्टाफ एंड वर्कस यूनियन के बैनर ताले हटाए गए कर्मियों ने धरना देकर एचसीसी एवं टीएचडीसी पर स्थानीय लोगों का शोषण का आरोप लगाया। कहा कि कंपनी प्रबंधन ने बिना किसी कारण के 215 लोगों को नौकरी से निकाल कर बेरोजगार कर दिया है। कहा कि पहले प्रशासन ने कंपनी के साथ वार्ता के लिए 14 जुलाई की तिथि निर्धारित की थी पर एन वक्त पर तिथि बदलकर 18 जुलाई की गई। बावजूद अब 18 की तिथि बदलकर 19 को वार्ता रखी गई है। इस मौके पर भाजपा नेता खेम सिंह चौहान, जीतराम भट्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार, नरेंद्र रावत, मनोज पंवार, जसपाल पंवार, नरेंद्र परमार, सुखमोहन सिंह, अतर सिंह, विक्रम सिंह, रणवीर सिंह, अरविंद रतूड़ी, विनोद पंवार, लक्ष्मण राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें