फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए कर्मी 13 जुलाई को निकालेंगे रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध के द्वितीय चरण की पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) के निर्माण में लगी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के ओर से हटाए गए कर्मियों का सेवा बहाली की मांग को लेकर धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने 13 जुलाई को खांडखाला से कलक्ट्रेट तक रैली निकालने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बुधवार को भी भागीरथीपुरम के खांडखाला में एचसीसी स्टाफ एंड वर्कस यूनियन के बैनर ताले हटाए गए कर्मियों ने धरना देकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत आदि ने मांगों का समर्थन करते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी ने 215 लोगों को बेरोजगार का उनकी रोजीरोटी छीन ली है। जिसके चलते सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस मौके जसपाल पंवार, नरेंद्र परमार, मनोज पंवार, सुनील राणा, अरविंद रतूड़ी, किशोरी लाल,पुष्कर सिंह, कृपाल सिंह, रणवीर सिंह, हंसलाल असवाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें