नई टिहरी। बरसात के मौसम में हर दिन राष्ट्रीय राजमार्ग-94 बंद होने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण चंबा-मसूरी मोटर मार्ग भी कद्दूखाल के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण मार्ग सुबह साढ़े आठ बजे बंद हो गया था। सड़क पर मलबा इतना अधिक आ गया था, कि दोपहर 12 बजे यातयात सुचारू हो पाया।
एनएच-94 पर ऑल वेदर सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर होने से ज्यादा दिक्कतें बढ़ी है। बुधवार को भी एनएच फकोट के पास ढाई घंटे बंद रहा। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार गई। वहां पर सुबह साढ़े छह बजे पहाड़ी से हुए भूधंसाव से काफी मलबा आ गया। बारिश में मलबा हटाने के प्रयास किए गए लेकिन पहाड़ी से लगातार मिट्टी गिरने से जेसीबी चालक को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी। ढ़ाई घंटे बाद सुबह नौ बजे सड़क खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एनएच पर भिन्नू खाले के पास भी सड़क पर मलबा आने से आधा घंटे तक यातायात ठप रहा। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बुधवार सुबह हुई बारिश के करण एनएच के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में खंबाखाल-बैल्डोगी, भटवाड़-कस्तल, चाह-गेंवली, मरोड़ा-बनाली, चोपडिय़ालगांव-सौड़, सल्डोगी-कसमोली, शिवपुरी-तिमली, नाई-सिलखणी-मठियाली, गूलर-नाई भिंडार्थ, चंबा-रानीचौरी, मठियाली-मजियाड़ी, हिंडोलाखाल-सोनी, श्यामपुर-गोर्तीकांडा, सौड़पाणी-चमराड़ा, कौल-कोडारना और अदवाणी-ओडाडा ब्रांच रूट भी बंद हो गए। लोनिवि कार्यालय से बताया गया कि इनमें से अधिकतर मोटर मार्ग 11 बजे सुबह तक खोल दिए गए थे। ब्यूरो
जारी- विजय गुसाईं।