फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा ब्लाक के 11 गल्ला विक्रेताओं को वितरित किए लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने एवं आने वाले समय में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से चंबा ब्लाक के 11 गल्ला विक्रेताओं को लैपटॉप, प्रिंटर समेत अन्य सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन

जिला कार्यालय में जिलाधिकारी सोनिका ने विकासखंड चंबा के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता परमानंद, ओमप्रकाश, राजेंद्र प्रसाद, चंद्रमोहन, शिव प्रसाद डोभाल, हर्षमणि भट्ट, मनमोहन सिंह, पंचम सिंह, शेर सिंह, विनोद बेलवाल, कौशल्या पंवार को लेपटॉप, प्रिंटर, बायोमेट्रिक फिंगर प्रिंट मशीन, नेटसेटर, सिमकार्ड वितरित किए। दुकानों को सीएससी के रूप में विकसित करने से लोगों को विभिन्न प्रमाणपत्र, शिक्षा, रोजगार, रेलवे, बिजली, पानी के बिल जमा करने की सुविधाएं मिलेगी। डीएम ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं को उपकरणों के संचालन के लिए प्रशिक्षण दें। इस मौके पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेंद्र शर्मा, सीएससी के जिला प्रबंधक प्रकाश पंवार, राजेश लसियाल, पूर्ति निरीक्षक सुनील बडोनी, यशपाल रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें