फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए लोनिवि दफ्तर में प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक में सेंदुल- पटुड़गांव सड़क निर्माण को ली गई ग्रामीणों की भूमि का मुआवजा नहीं देने पर गुस्साए लोगों ने लोनिवि कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि दो साल पहले सड़क काटी गई थी, लेकिन कई बार लोनिवि दफ्तर के चक्कर काटने पर भी मुआवजे का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जल्द भुगतान नहीं होने पर लोनिवि दफ्तर पर तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अपर केमर पट्टी में सेंदुल-पटुड़गांव सड़क बनाने के लिए लोनिवि ने दो साल पहले कुंडी, बणसू, टुंगरी और पटुड़गांव के लोगों की जमीन का अधिग्रहण किया था, लेकिन अभी तक भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग ने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए सड़क निर्माण पर छह करोड़ खर्च कर दिए, लेकिन गरीब काश्तकारों की भूमि का मुआवजा दो साल बाद भी नहीं दिया गया है। जल्द भुगतान नहीं किया गया, तो लोनिवि दफ्तर पर तालाबंदी की जाएगी। लोनिवि के ईई एनएल बर्मा ने लिखित आश्वासन दिया कि विभाग को मिलने वाली प्रत्येक सीसीएल से 10-10 लाख रुपये निकालकर क्रमानुसार भुगतान किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में बीर सिंह रावत, केदार सिंह, बैशाख सिंह, लक्ष्मी देवी, फूला देवी, अशरफी देवी, समीता देवी, प्यारी देवी, सुमेर सिंह, मंगतू, मदन सिंह, हुकम सिंह, कलम सिंह, चंदन सिंह, भगवान सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें