फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेडी की गांव बसाओ प्रदेश बचाओ यात्रा पहुंची टिहरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। उत्तराखंड क्रांति दल की गांव बसाओ प्रदेश बचाओ यात्रा यहां जिला मुख्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा जिन उद्देश्यों को लेकर अलग राज्य की लड़ाई लड़ी गई थी, वह आज तक पूरे नहीं हो पाए है।
विज्ञापन

शनिवार को उक्रांद की गांव बसाओ प्रदेश बचाओ यात्रा नई टिहरी पहुंची। दल संरक्षक त्रिवेंद्र पंवार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि राज्य बनने के 18 साल बाद भी पहाड़ की जनता अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रही है। अभी तक प्रदेश के लोगों को जल, जंगल और जमीन का अधिकार नहीं मिला पाया है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कह रही है, लेकिन खेती को जंगली जानवरों के नुकसान पहुंचाने के कारण काश्तकार खेती छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने पहाड़ के जनमानस की भावनाओं के विपरीत कार्य किया है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य दल को मजबूत करना है और युवाओं को दल से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि यूकेडी निकाय और लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष वीरचंद रमोला, केंद्रीय प्रवक्ता विक्रम बिष्ट, जिलाध्यक्ष विजय पंवार, बुद्धि सिंह पुंडीर, विक्रम नेगी, किशन सिंह रावत, मोहित डोभाल, सुरेंद्र भंडारी, बीएस सजवाण और गिरीश डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें