चंबा (टिहरी)। टीएचडीसी के निदेशक और पूर्व मंत्री डा. मोहन सिंह रावत गांववासी ने कहा कि बच्चों को जन्म देना ही मायने नहीं रखता। बच्चों को उच्च कोटि का संस्कार भी देना भी अभिभावकों का कर्तव्य है।
कुनेर गांव स्थित राजकीय इंटर कालेज भल्डियाना में मुख्य अतिथि गांववासी ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। छात्रों को मानव जीवन में पौधों का महत्व बताते हुए कहा कि पौधों के माध्यम से अनेक जीवन रक्षक दवाएं बनती हैं। उन्होंने सेवा टीएचडीसी की ओर से विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए चार कंप्यूटर भी दिए। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि कंप्यूटर आज के युग की आवश्यकता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान डांग प्रमोद रमोला, पवन रावत, सरस्वती रावत, शरद अग्रवाल, सोमेश रतूड़ी, गीता रावत, आभा भट्ट, प्रीति जोशी आदि मौजूद थे।