फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार बीएड में ऑन लाइन मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्रों को इस बार विवि के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घर बैठे ऑन लाइन ही छात्रों को बीएड में दाखिला मिलेगा। सत्र 2018-20 के लिए 31 कॉलेजों में 2950 सीटों पर प्रवेश के लिए विवि 11 जुलाई से ऑन लाइन काउंसिलिंग शुरू करने जा रहा है।
श्रीदेव सुमन विवि ने बीएड में प्रवेश के लिए 24 जून को 12 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। 2850 छात्र-छात्राएं बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। 30 जून को विवि ने बीएड प्रवेश परीक्षा घोषित किया। 2298 छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। मेरिट लिस्ट के आधार पर विवि 11 जुलाई से प्रवेश के लिए ऑन लाइन काउंसिलिंग शुरू करने जा रहा है। विवि के कुलसचिव डा. दीपक भट्ट ने बताया कि काउंसिलिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। छात्र की ओर से ऑन लाइन भरे जाने वाले चार कॉलेजों के नाम के विकल्प के आधार पर कॉलेज में सीट आवंटित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट ने बताया कि पीजी कॉलेजों में बीएड की फ्री सीट के लिए पांच हजार, पीजी कॉलेज स्ववित्त पोषित सीटों के लिए 30 हजार, निजी बीएड कॉलेजों में स्टेट कोटे के लिए 42 हजार और मैनेजमेंट कोटे की सीटों के लिए 55 हजार शुल्क निर्धारित किया गया है। स्टेट कोटा और मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए एक साथ काउंसिलिंग होगी। प्रभारी परीक्षा नियंत्रक दिनेश चंद्रा ने बताया कि छात्र-छात्राएं बीएड की कट ऑफ मेरिट विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें