फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेस्क से मांगए जाने पर--compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। जिले में 123 प्राथमिक और 11 उच्च प्राथमिक स्कूल भवन जीण-शीर्ण स्थिति में हैं। इन स्कूलों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को पंचायत भवन और अतिरिक्त कक्षा कक्षों में काम चलाऊ व्यवस्था के तहत पढ़ाया जा रहा है। 31 माध्यमिक स्कूल भवनों को भी मरम्मत का इंतजार है।
विज्ञापन

जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण के लिए विभाग की ओर से सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे गए हैं, लेकिन पर्याप्त धनरशि नहीं मिलने से भवनों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि वर्ष 2016-17 में 26 नए स्कूल प्राथमिक और चार उच्च प्राथमिक स्कूल भवन बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिसमें प्राथमिक के नौ और उच्च प्राथमिक के एक भवन का अभी तक निर्माण कार्य चल रहा है। 2017-18 में 23 प्राथमिक स्कूल भवनों के निर्माण की स्वीकृति मिली है, जिनका निर्माण कार्य चल रहा है। वर्ष 2018-19 में 123 जर्जर स्कूल भवनों के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। माध्यमिक में भी चार भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि 31 का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इन क्षतिग्रस्त स्कूलों की कक्षाएं अतिरिक्त कक्षा कक्षों में संचालित की जा रही है। इस संबंध में सीईओ दिनेश चंद्र गौड़ का कहना है कि स्कूल भवनों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जहां भवन कमजोर हैं, वहां कक्षाएं अतिरिक्त कक्षा-कक्षों में संचालित की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें