फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से फाइलों में कैद है सड़क का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। अधियारी गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव छह माह से फाइलों में कैद होकर रह गया। प्रस्ताव भेजने के बाद लोनिवि आगे की कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे ग्रामीणों को चार किमी पैदल दूरी नापनी पड़ रही है।
विज्ञापन

थौलधार ब्लॉक के अधियारी गांव के लोगों को नगुण-दिवारी मोटर मार्ग से गांव पहुंचने के लिए चार किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। वर्ष 2010 से गांव के लोग सड़क निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और विधायक से गुहार लगाते आ रहे हैं। बीते जनवरी में लोनिवि से सड़क निर्माण के लिए सर्वे शुरू किया था। तब गांव के लोगों को उम्मीद जगी थी कि उन्हें अब बाजार से गांव पहुंचने के लिए पैदल दूरी नहीं नापनी पड़ेगी, लेकिन सर्वे के छह माह बाद भी लोनिवि का सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन स्तर पर धूल फांक रहा है।
अधियारी गांव के गोपाल चमोली, लाखीराम चमोली, रामचंद्र चमोली, नागेंद्र चमोली और राजेंद्र प्रसाद चमोली ने बताया कि क्षेत्र में आलू और सब्जियों का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाता है। माल ढुलाई में अधिक खर्चा आने के कारण काश्तकारों को उत्पादित आलू और सब्जियों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। सड़क न होने का सबसे अधिक खामियाजा बीमार, बुजुर्ग और बच्चों को भुगतना पड़ता है। ईई गौरव थपलियाल का कहना है कि अधियारी गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार कर जनवरी में मुख्य अभियंता को भेजा गया था, लेकिन अभी स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें