फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुमाकोट बस हादसे के बाद जागा जिला प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चंबा-कंडीसौड़, कोटीकालोनी-चंबा मोटर मार्ग जोखिमभरा बना हुआ है। डीएम सोनिका ने अधीक्षण अभियंता लोनिवि, एडीबी और पीएमजीएसवाई को पत्र जारी कर हफ्तेभर में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। जिलेभर में सड़क मार्गों पर बने विभिन्न पुलों की सुरक्षा के लिए भौतिक सत्यापन का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने चार जुलाई को लोनिवि, एडीबी और पीएमजीएसवाई के अधीक्षण अभियंताओं को भेजे पत्र में चंबा-कंडीसौड़, कोटीकोलोनी-चंबा मार्ग को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। डीएम ने जिले की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए हफ्तेभर को अभियान शुरू करने को कहा। सड़कों पर गड्ढे भरने के बाद अधिकारियों को भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट डीएम को फोटो सहित उपलब्ध करानी होगी।

टिहरी जिले में संवेदनशील सड़कें
नई टिहरी। घनसाली-घुत्तु, घनसाली-अखोड़ी-धमातोली-मूलगढ़, सीताकोट-भटट्गांव, लंबगांव-केमुंडाखाल-चमियाला, घनसाली-चाह गडोलिया, लंबगांव-उत्तरकाशी, कंडीसौड़-बगियाल, नगुण-भवान, रामपुर-श्यामपुर-बमाणा, मसौन-कांडी-द्वारगढ़, अगलाड-थत्यूड़, बद्रीगाड़-बडेथी-वनचौरा मोटर मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें