नई टिहरी। बूथ संपर्क अभियान के तहत विधायक धन सिंह नेगी ने सारजूला पट्टी के कांडा, पस्सी, ग्वाड, पांगरखाल आदि गांव का भ्रमण कर समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बुडोगी-पस्सी-ग्वाड़ मोटर निर्माण शुरू न होने पर रोष व्यक्त किया।
बुधवार को विधायक नेगी ने गांवों का भ्रमण कर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई। उन्होंने पस्सी गांव के प्राकृतिक जलस्रोत के संरक्षण को विधायक निधि से दो लाख 50 हजार की धनराशि देने का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने सारज्यूला पंपिंग योजना के पाइप समेत अन्य सामग्री लंबे समय से सड़कों पर पड़ी है। विधायक नेगी ने लोनिवि चंबा को सड़क निर्माण हेतु वन विभाग को 28 लाख रुपये जमा करने और पंपिंग योजना की सामग्री की जांच के निर्देश दिए। इस मौके पर बलवंत सिंह, बचन सिंह, रणवीर सिंह, हरि पुंडीर, प्रेम दास, दीपक सीरियाल, विजय सिंह, विकास रतूडी, उदय रावत हर्षा देवी, ममता देवी, खजानी आदि मौजूद थे।