नई टिहरी। टिहरी और उत्तरकाशी डाक मंडल के 31 डाकघर कोर सिस्टम इंटीग्रेटर (सीएसआई) प्रणाली से जुड़ गए। इस सिस्टम से जुड़ने के बाद डाकघरों में कामकाज और आसान हो जाएगा। डाक विभाग की सभी सेवाएं ग्राहकों को आनलाइन मिलेंगी।
मंगलवार को डाक अधीक्षक एसके कंडवाल ने रिबन और केक काट कर कोर सिस्टम इंटीग्रेटर (सीएसआई) प्रणाली का शुभारंभ किया। कहा कि टिहरी-उत्तरकाशी के 31 डाकघर डिजिटल इंडिया के तहत सीएसआई पद्धति से जुड़ गए हैं। सीएसआई से जुड़ने के बाद कर्मचारी-अधिकारियों को अब कामकाज में सुविधा मिलेगी। कामकाज में पारदर्शिता भी आएगी। ग्राहक घर बैठे डाक विभाग की सभी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। दूसरी ओर, मुख्य डाकघर में जल्द पोस्टल पेमेंट बैंक भी शुरू हो रहा है, जिसमें ग्राहकों को बैंकिंग जैसी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक महेंद्र सिंह, पोस्टमास्टर देवी प्रसाद भट्ट, डाक निरीक्षक सुशील राज, केआर भट्ट, विनोद भद्री, बरसल बिजल्वाल, हीरा लाल, बलवंत सिंह, डीएस मीणा, राजेश चमोली, मनोज सजवाण, प्रमोद शर्मा, चतर सिंह पंवार, उम्मेद चौहान, रजनी नेगी, ज्योति, निलिमा, वीरा कठैत आदि मौजूद थे।