फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस सेवा बंद होने पर निर्वतमान पालिकाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। पालिका के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने कर्मचारियों को आफिस पहुंचाने को लगाई गई बस सेवा बंद करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रशासक से फिर से बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

पालिका बोर्ड ने पूर्व में बौराड़ी से कलक्ट्रेट तक पालिका की बस सेवा शुरू की थी। प्रत्येक दिन बस सुबह साढ़े नौ बजे बौराड़ी से विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्मचारियों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचती थी, जिससे कर्मचारियों को आफिस जाने में दिक्कत नहीं होती थी। पालिका बोर्ड भंग होने के बाद बस सेवा बंद कर दी गई है। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गुसाईं ने बताया कि जब पालिका बोर्ड था, तो कर्मचारियों को बस सुविधा दी गई थी। उन्होंने प्रशासक से फिर से बस सेवा शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सजवाण का कहना है कि बस की मरम्मत के कारण सेवा बाधित हुई थी। अब बस की मरम्मत हो चुकी है, जल्द नियमित सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें