फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के रूप में विकसित होकर विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनेगा कोटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि 16 मई को हुई मंत्री परिषद की बैठक में 13 डेस्टीनेशन बनाने और पर्यटन को उद्योग का दर्जा देकर राज्य को पर्यटन प्रदेश बनाने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों की नियमावली बनाकर कोटीकालोनी में स्थित साहसिक खेल अकादमी को जल्दी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में टिहरी विधायक ने कहा कि कोटीकालोनी के नए शहर के रूप में विकसित होने से वहां विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनेगा। सरकार ने युवाओं को आधार बनाकर पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है। इससे निश्चित ही अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। विधायक ने कहा कि अब तक कोई सरकार साहसिक खेलों की नियमावली तैयार नहीं कर पाई थी, लेकिन भाजपा सरकार जल्द ही ड्राफ्ट तैयार कर साहसिक खेल अकादमी को शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि कोटीकालोनी में 25 मई से प्रस्तावित तीन दिवसीय टिहरी महोत्सव के माध्यम से झील को व्यावसायिक रूप से दुनिया के लिए खोलना चाहते हैं। नई टिहर शहर को कोटी से जोड़ने के लिए रोपवे जल्द तैयार किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, सुषमा उनियाल, प्रमुख बेबी असवाल, विनोद रतूड़ी, गीता नेगी, रामलाल नौटियाल, उदय रावत, विजय कठैत, सतवीर पुंडीर, कुसुम चौहान, गोपीराम चमोली और रतन सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें