फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने ओथ सेरेमनी पर ली कर्तव्य निष्ठा की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय बीएससी नर्सिंग कालेज सुरसिंगधार में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने नर्सिंग की संस्थापक रहीं फ्लोरेंस नाइटइंगेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने कर्तव्य व निष्ठा से मरीजों की सेवा करने की शपथ ली।
विज्ञापन

सुरसिंगधार स्थित नर्सिंग कालेज में आयोजित नर्स दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह का टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों को कर्तव्य-निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने नर्सिंग कालेज को सांसद निधि से एक एंबुलेंस देने की घोषणा की। विधायक धन सिंह नेगी ने कालेज की समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। प्राचार्य रामकुमार शर्मा ने बताया कि वर्तमान में बीएससी प्रथम, द्वितीय में 148 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना समेत कई शानदार प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को सफेद कोट वितरित किया गया। इस मौके पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, जाखणीधार की प्रमुख बेबी असवाल, सीएमओ डा. आरती ढौडियाल, डा. सीपी त्रिपाठी, डा. राकेश शर्मा, सरिता ममगाईं, बबीता सैनी, ममता कपरवाण, मीना नेगी, श्वेता, हरी सिंह पुंडीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें