फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग से सटे जंगल में भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढिक्यारा और पनियाली के जंगल में बृहस्पतिवार दोपहर आग भड़क गई। वनाग्नि की सूचना देने के लिए क्षेत्र के रेंजर को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। किसी कर्मचारी के घटना स्थल पर नहीं पहुंचने से जंगल का काफी बड़ा क्षेत्र आग की चपेट में आ गया है। शाम तक भी वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

थौलधार ब्लॉक मुख्यालय कंडी में स्थित रेंज कार्यालय से पांच किमी आगे हाईवे से सटे जंगल में भड़की आग की भनक नहीं लग पाई, जिससे देखते ही देखते कई हेक्टेअर क्षेत्र आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम चार बजे तक भी कोई कर्मचारी आग बुझाने मौके पर नहीं पहुंचा। उप प्रभागीय वनाधिकारी वीके सिंह ने कहा कि वहां कार्यरत रेंजर के पास दो जगह का कार्यभार है। कर्मचारियों को जल्द ही घटना स्थल पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें