फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहभोज में सभी वर्गो ने एक साथ किया भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें सामान्य, अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने एक साथ सामूहिक भोजन किया।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार में आयोजित सहभोज कार्यक्रम का विधायक शक्ति लाल शाह ने शुभारंभ करते हुए कहा कि भाजपा में सभी वर्गों के हित सुरक्षित है, जिसके लिए सबका साथ सबका विकास की अवधारणा के साथ सरकार कार्य कर रही है। कहा कि कांग्रेस ने दलित वर्ग का केवल वोट बैंक के रूप में उपयोग किया, उनके विकास के लिए कुछ भी नहीं किया है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार ने कहा कि दलितों के उत्थान के लिए सबसे ज्यादा योजनाएं भाजपा सरकार ने शुरू की है। कहा कि उज्ज्वला योजना से लेकर प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक, स्टार्टअप से लेकर कई योजनाएं शुरू हुई है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, अनिल चौहान, रुकम लाल राही, कुशाल रावत, कैलाश पैन्यूली, साहब सिंह कुमाईं, गोविंद रावत, राजेंद्र रावत, अंबिका कंसवाल, भागीरथ राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें