फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थतियों में कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला बीटेक के छात्र का शव-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बीपुरम के एक छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रसोेईघर के अंदर पंखे पर लटका मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। परिजनों की ओर से इस संबंध में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार रात आठ बजे टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र अमन कुमार (21) पुत्र शिवनाथ साहू निवासी लक्ष्मी नारायणनगर थाना लालगंज वैशाली बिहार का शव रसोईघर में पंखे पर लटका मिला। अमन अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बागी गांव में गोविंद सिंह तोपवाल के घर में पेईंग गेस्ट के रूप में रहता था। मकान मालिक जब रसोईघर में पहुंचे, तो कमरा अंदर से बंद मिला। शक होने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अमन चुन्नी से पंखे पर लटका हुआ था।
सूचना पर बुधवार को मृतक के चचेरे भाई संजीव और चंदन कुमार दिल्ली से यहां पहुंचे। उन्होंने साजिश के तहत भाई की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। चंदन ने बताया कि अमन के पिता शिवनाथ साहू को जैसे ही बेटे की मौत की सूचना मिली वे बेहोेश हो गए। वे नई टिहरी नहीं आ पा रहे हैं, लेकिन चाचा और ताऊ शव लेने आ रहे हैं। मंगलवार शाम छह बजे अमन ने मामा से फोन पर अंतिम बार बात की थी। फोन पर बात करते हुए वह नार्मल था। किसी तरह की कोई परेशानी मामा को नहीं बताई। कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा का कहना है कि मृतक के दोस्तों से पूछताछ की गई, लेकिन वह घटना के संबंध में कोई खास जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन


मोबाइल सुलझाएगा मौत की गुत्थी
छात्र की संदिग्ध मौत की गुत्थी का राज पुलिस को उसके मोबाइल से सुलझने की उम्मीद है। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। पुलिस कॉल डिटेल खंगालने और अन्य सुराग जुटाने की तैयारी कर रही है।

कॉलेज में छाया रहा मातम
कॉलेज में इन दिनों यूथ फेस्ट की तैयारियां की जा रही थी, लेकिन बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र अमन की संदिग्ध मौत की सूचना से बुधवार को कॉलेज परिसर में मातम पसरा रहा। अमन के साथियों का कहना है कि वह हंसमुख स्वभाव का था और पढ़ाई में भी अव्वल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें