नई टिहरी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बृहस्पतिवार को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। डीएम सोनिका ने बताया कि सीएम सुबह 10:30 बजे चंद्रबदनी में स्थित नैखरी हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से 10:40 बजे मां चंद्रबदनी मंदिर के दर्शन करने के बाद 11:05 बजे राजकीय महाविद्यालय नैखरी पहुंचकर महाविद्यालय में शौर्य दीवार का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद 11.30 बजे जामणीखाल मैदान में जनता मिलन कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर, सौभाग्य योजना और पं. दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को ऋण वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद सीएम डेढ़ बजे केंद्रीय विवि चौरास के गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। सवा दो बजे चौरास परिसर में विश्वविद्यालय के यूथ क्लब की 10वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर विकास योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद देहरादून प्रस्थान करेंगे। ब्यूरो