फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कराटे चैंपियनशिप में दमखम दिखाएगी चंबा की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। सफल वही होता है, जो लक्ष्य का निर्धारण कर उस पर अडिग रहता है और रास्ते में आने वाली कठिनाइयों का सामना करता है। ऐसा ही कुछ करके दिखाया है टिहरी की बेटी किरन पुंडीर ने। किरन ने कराटे की साउथ एशियन नेशनल चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल कर उत्तराखंड और देश का गौरव बढ़ाया है। अब किरन अगस्त में जापान के टोक्यो में होने वाली वल्ड चैंपियनशिप में दमखम दिखाएगी।
विज्ञापन

चंबा विकास खंड के स्यूंटा भंडारगांव निवासी चंद्रपाल सिंह पुंडीर हरियाणा रोहतक में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए चंद्रपाल सिंह अपनी बेटी किरन को 5वीं कक्षा के बाद अपने साथ रोहतक ले गए। इंटरमीडिएट के बाद महर्षि दयानंद विवि रोहतक में दाखिला दिलाने के बाद किरन को पढ़ाई के साथ ही कराटे सीखने की सलाह दी।
दिल्ली स्थित ताल कटोरा स्टेडियम में सात अप्रैल को हुई आठवीं साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में किरन ने दूसरा स्थान हासिल किया। किरन ने कराटे चैंपियनशिप 61 किलो भारवर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। किरन का कहना है कि जीवन में कुछ भी सरल नहीं है। किरन की मां शकुंतला पुंडीर गृहणी है। किरन का बड़ा भाई रोहतक से होटल मैनेजमेंट कर रहा है और छोटा भाई 10वीं में अध्ययनरत है। किरन बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें