फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मैदान है नहीं, लेकिन लाखों रूपये के खेल सामग्री खरीद डाली

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेेने राजकीय महाविद्यालय माजरा महादेव, थलीसैंण और पौखाल महाविद्यालय की स्थिति देखकर श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. यूएस रावत दंग रह गए। माजरा महादेव डिग्री कॉलेज इंटर कॉलेज के दो कमरों में चल रहा है। थलीसैंण महाविद्यालय में 21 कंप्यूटर कमरे में बंद हैं। खेल मैदान नहीं है, लेकिन महाविद्यालय ने लाखों के खेल उपकरण खरीदे हैं। पौखाल महाविद्यालय से कमरों में लगे पंखे और टायल्स शरारती तत्व उखाड़ कर ले गए हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर कुलपति ने महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। थलीसैंण महाविद्यालय में भारी अनियमितताएं देखने को मिली, जो पाठ्यक्रम कालेज में नहीं चल रही हैं। वो किताबें पुस्तकालय में रखी गई हैं। माजरा महादेव महाविद्यालय के नए भवन का निर्माण कुलपति ने नए शिक्षा सत्र तक पूरा करने के निर्देश दिए। पौखाल महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई का अभाव बना है। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालयों में मिली खामियों की रिपोर्ट कुलपति ने शासन को भेज दी है। निरीक्षण में विवि के सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें