चंबा (टिहरी)। प्रवेश शुल्क के नाम पर मनमानी फीस वसूलने के विरोध में हुई बैठक में अभिभावकों ने हंगामा किया। डीईओ बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की बैठक हुई, जिसमें अभिभावकों ने कहा स्कूल प्रबंधन शुल्क जमा करने के एवज में उन्हें कच्ची रसीद दे रहा है। साथ ही रि-एडमिशन के नाम पर 1850 से लेकर 3500 रुपये व वार्षिक शुल्क अलग से लिया जा रहा है।
डीईओ बेसिक बिष्ट ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णयों के संबंध में स्कूल प्रबंधन को लिखित में प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में स्कूल के प्रबंधक विजेंद्र सिंह रावत, प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह रौथाण, सीमा भट्ट, मकान सिंह सजवाण, ज्ञान सिंह सजवाण, राजेंद्र सिंह कठैत, भोलादत्त, चंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।