फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड में प्रवेश के लिए 500 सीटों का हुआ इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि में बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। सत्र में बीएड में 500 सीटों का इजाफा हुआ है। जून प्रथम सप्ताह में विवि प्रशासन बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की तैयारियों में जुट गया है। गढ़वाल मंडल के राजकीय महाविद्यालयों के श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध होने से बीएड की सीटें बढ़ गई है। पहले विवि में बीएड के लिए 2900 सीटें निर्धारित थी। अब बीएड की सीटों की संख्या बढ़कर 3400 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन सत्र 2018 में बीएड में प्रवेश के लिए राजकीय महाविद्यालयों और स्ववित्त पोषित बीएड कॉलेजों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। विवि के पास अब तक 29 स्ववित्त पोषित बीएड कॉलेजों की परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी थी, लेकिन इस सत्र में राजकीय महाविद्यालय गढ़वाल केंद्रीय विवि से डिएफिलेट होकर श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध हो गए हैं। पीजी कॉलेज गोपेश्वर, कोटद्वार, अगस्त्यमुनि, डाकपत्थर, जयहरीखाल, महाविद्यालय बेदीखाल और नैनीडांडा में बीएड के लिए 50-50 सीटें निर्धारित है। कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि जून प्रथम सप्ताह में बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। बीएड में स्टेट और मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए संयुक्त रूप से परीक्षा आयोजित की जाएगी। 16 मई को विवि की मुख्य परीक्षाएं संपन्न होने के तुरंत बाद बीएड प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें