नई टिहरी। जिले में इस वित्तीय वर्ष में 20 नई शराब की दुकानें खोलने पर कांग्रेसियों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने बीते दिन कलक्ट्रेट परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले मदन सिंह महर की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में गैरसैंण विधानसभा में पेश किए गए बजट को निराशाजनक बताया गया। कहा कि आम जनता को बजट से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सरकारी विभागों में कार्यरत संविदा और उपनल कर्मियों को पांच-छह माह से मानदेय नहीं मिल पाया है। जनता ने विकास के मुद्दे पर भाजपा को सत्ता पर काबिज होने का अवसर दिया, लेकिन सरकार का ध्यान विकास कार्यों के बजाय गांव-गांव में शराब की दुकान खोलने पर है। बैठक में महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, नरेंद्र चंद रमोला, राकेश राणा, साब सिंह सजवाण, मुर्तजा बेग, जमीर अहमद, शकुंतला नेगी, लक्ष्मी रावत, गीता चौहान, लखपति पोखरियाल, रीता रावत व मोहनी रावत आदि उपस्थित रहे।