फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में राज्य सरकार के बजट पर निराशा व्यक्त की गई। कहा कि जिले के लोगों को उम्मीद थी कि सरकार टिहरी बांध की झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास करेगी, लेकिन बजट में इसका कोई भी प्रावधान न किए जाने से लोगों को मायूसी लगी है।
विज्ञापन

मुस्लिम मोहल्ला बौराड़ी में अनीस खान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने सरकार पर टिहरी की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने बौराड़ी स्टेडियम का विस्तारीकरण, एनएचएम कालेज का निर्माण, कोटी कालोनी में साहसिक एकेडमी समेत कई पर्यटन विकास के काम शुरू किए थे, लेकिन इन योजनाओं को पूरा करवाने को द्वितीय चरण का बजट न मिलने से योजनाएं ठप हो गई हैं। कहा कि जिलावासियों को उम्मीद थी कि डबल इंजन की सरकार अपने बजट में अधूरी योजनाओं को पूरा करवाने व झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने को बजट का प्राविधान करेगी, लेकिन बजट का प्राविधान न किए जाने से लोगों को निराश होना पड़ा। बैठक में शकील अहमद, नफीस खान, सरताज अली, तसलीम खान, रमजानी अहमद, मुर्तजा बेग व दिलशाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें