फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। धनोल्टी के पास बटवालधार में एक कार में आग लग गई। गनीमत यह रही कि कार में धुआं निकलते ही दोनों कार सवार सुरक्षित बाहर निकल गए। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। कार सवार अमित मंडल निवासी गुड़गांव ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह गुड़गांव से दो लोग अपनी इंडिका कार से धनोल्टी की तरफ जा रहे थे। बटवालधार के पास उनकी कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। यह देखते ही दोनों सवार कार से बाहर निकल गए। वह बोनट खोलने का प्रयास कर रहे थे, इतने में ही कार ने आग पकड़ ली और धू-धू कर पूरी कार जल गई। आगजनी का कारण कार में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें