फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करने के बताए तरिके

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। केंद्र सरकार की ओर से 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी ने कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यशाला में आय बढ़ाने की कई जानकारियां दी।
विज्ञापन

वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी में आयोजित कार्यशाला में महाविद्यालय के वैज्ञानिकों, शिक्षकों, शोध छात्रों के साथ-साथ स्थानीय काश्तकारों ने प्रतिभाग किया। केवीके के वैज्ञानिक डा. तेजपाल बिष्ट ने किसानों को बताया कि वर्तमान में देशभर में लगभग 682 कृषि विज्ञान केंद्र किसानों की सहायता के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रगतिशील किसान उदय सिंह तडियाल ने वैज्ञानिकों के सामने जंगली जानवरों से खेती सुरक्षा, रोगों से खराब होने पर फसल बीमा समेत कई समस्याएं रखी। इस मौके पर डा. वशिष्ट, डा. लक्ष्मी रावत, डा. इंदु बिष्ट, डा. शिखा, डा. तौपिक अहमद, डा. आरएस बाली, डा. राजेश बिजल्वाण, चमनी देवी, अर्चना, शीला कोठारी, मनीष डबराल, विनोद रमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें