फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी की मांग को लेकर बजट सत्र का विरोध करेगी उक्रांद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। यूकेडी गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर 20 मार्च को भराड़ीसैण में आयोजित विधानसभा बजट सत्र का विरोध करेगी। इसके लिए प्रदेशभर से उक्रांद कार्यकर्ता गैरसैंण कूच करेंगे।
विज्ञापन

यहां हुई पत्रकार वार्ता में यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष वीर चंद रमोला ने कहा कि उत्तराखंड का विकास तभी संभव है, जब राज्य की राजधानी गैरसैंण बनाई जाएगी। भाजपा-कांग्रेस गैरसैंण में विधानसभा सत्र और बजट सत्र चला सकती है, तो स्थायी राजधानी क्यों नहीं बना सकती। केंद्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि बजट सत्र का घेराव कर स्थायी रजधानी का प्रस्ताव पारित कराने की मांग को लेकर टिहरी-उत्तरकाशी सहित प्रदेशभर से सैकड़ों कार्यकर्ता 19 अप्रैल को गैरसैंण कूच करेंगे। मीडिया प्रभारी विक्रम बिष्ट ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट, कुमाऊं मंडल में विपिन त्रिपाठी के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट से गैरसैंण कूच करेंगे। इस मौके पर उक्रांद जिलाध्यक्ष विजय पंवार और केंद्रीय सचिव उत्तम पुंडीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें