चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने बीएड सत्र 2017-19 मैनेजमेंट कोटे की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 11 फरवरी को पांच केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थी 21 दिन के भीतर बीएड कॉलेजों में प्रवेश ले सकते हैं।
विवि से संबद्ध 28 बीएड कॉलेजों में मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर प्रवेश देने के लिए विवि ने पहली बार प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। क्योंकि पहले मैनेजमेंट एसोसिएशन खुद ही मैनेजमेंट कोटे में प्रवेश परीक्षा आयोजित करता था। विवि के सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट ने बताया कि बीएड मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए 11 फरवरी को आयोजित प्रवेश परीक्षा में 592 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। विवि की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम अपलोड कर दिया गया है। सफल अभ्यर्थी 21 दिन के भीतर बीएड कॉलेजों में शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर प्रवेश ले सकते हैं।