फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की छत पर टकराया बिजली का तार, यात्रियों की मची चीख पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। बाजार में बस की छत से बिजली का तार टकरा गया, जिससे बस में यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बिजली अचानक गुल होने से बस करंट की चपेट में आने से बच गई।
विज्ञापन

उत्तरकाशी से एक बस अपराह्न दो बजे लंबगांव होते हुए छेरपधार जा रही थी। जिला सहकारी बैंक के समीप झूलती बिजली लाइन का तार बस की छत से टकरा गया। बस में सवार चालक-परिचालक सहित 20 यात्रियों की चीख-पुकार मच गई, लेकिन तभी बिजली गुल होने से बस करंट की चपेट में आने से बच गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को आगे बढ़ाया। बस में सवार यात्री राकेश सिंह पंवार, कुलदीप सिंह सहित सभी ने सही सलामत जान बचाने पर ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। स्थानीय लोगों ने बाजार में झूलती बिजली लाइनों को दुरुस्त नहीं करने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। कहा वे लंबे समय से झूलते तारों को ठीक करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन ऊर्जा निगम ध्यान नहीं दे रहा है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता एलपी नौटियाल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और झूलते बिजली के तारों को ठीक करने में जुटे। बताया कि झूलते तारों को चाक-चौबंद करने की कार्रवाई आज से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें