थत्यूड़ (ब्यूरो)। खून की कमी से होने वाली बीमारियों को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगियाडा में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विचार गोष्ठी आयोजित की गई। डा. प्रीति कंबोज ने बताया कि शरीर में खून की कमी के मुख्य दो कारण हैं। पहला कारण एनीमिया जो कि पोषण की कमी से शरीर में खून की कमी पैदा करता है और दूसरा थैलीसीमिया जो वंशानुगत खून की कमी को आगे बढ़ाता है। इस मौके पर फूल दास, नरेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापक दिनेश असवाल, शिक्षक केशर सिहं, उर्मिला बडोनी आदि उपस्थित रहे।