नई टिहरी। दिव्यांगों को सरकारी योजना के लाभ के लिए यूनिट आईडी कार्ड बनाना जरूरी होगा। प्रत्येक दिव्यांग को अपनी सभी जानकारी दर्ज करनी होगी। बुधवार को टिहरी और उत्तरकाशी के जिले के स्वास्थ्य, समाज कल्याण राजस्व विभाग के अधिकारियों को आईडी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
विकास भवन सभागार में आयोजित अधिकारियों के पहले दौर के प्रशिक्षण का एसडीएम चतर सिंह चौहान ने शुभारंभ करते हुए अधिकारियों को गंभीरता से प्रशिक्षण हासिल कर इसकी जानकारी जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। कहा कि केंद्र सरकार ने दिव्यांग को एक विशेष पहचान उपलब्ध करवाने के लिए यूनिक आईडी बनाई जा रही है। ब्योरा दर्ज होने पर दिव्यांग की स्क्रीनिंग कर यूनिक आईडी जारी होगी। इस मौके पर तहसीलदार मोहन लाल आर्य, जीतमणी भट्ट, किशन चौहान, आरएस राणा, आरसी नौटियाल, राजेश चौहान, दयाल सिंह चौहान आदि मौजूद थे। ब्यूरो