फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी में फिल्म बती गुल मीटर चालू की शूटिंग पूरी, यूनिट ने किया पैकप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। हिंदी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग सोमवार रात को टिहरी में समाप्त हो गई। शूटिंग टीम ने मंगलवार सुबह को पैकप करते हुए टिहरी को अलविदा कह दिया। अभिनेता शाहिद कपूर, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, निर्देशक श्रीनारायण सिंह, रति शंकर और दिव्यांदू शर्मा मंगलवार तड़के होटल टीसीआर से देहरादून के लिए रवाना हो गए। एक माह से अधिक समय में फिल्म यूनिट ने टिहरी के विभिन्न स्थानों पर शूटिंग की। शूटिंग सफलतापूर्वक समाप्त होने पर पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने खुशी जताते उन्हें दोबारा आने का न्योता दिया।
विज्ञापन

श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बन रही हिंदी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग बीते नौ फरवरी को नई टिहरी से शुरू हुई थी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फिल्म की शूटिंग के मुहूर्त का शुभारंभ किया था। फिल्म की शूटिंग पड़ियार हाउस, सरताज अली के घर, होटल मधुबन, जिला न्यायालय, बौराड़ी स्टेडियम, टिहरी झील, कलक्ट्रेट, वन चेतना केंद्र, छमुंड, गीता भवन आदि क्षेत्रों में हुई। पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने बताया कि पालिका की ओर से सफाई कर्मी, कूड़ा निस्तारण वाहन, पेयजल की नि:शुल्क व्यवस्था की गई थी। कहा कि टिहरी के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पालिका ने यह फैसला लिया था। उन्होंने बताया कि फिल्म निर्देशक श्रीनारायण ने कहा कि नई टिहरी और टिहरी झील बेहतर शूटिंग स्थल के रूप में उभर सकता है। गुसाईं ने कहा कि कई फिल्म निर्माताओं की उनसे नई टिहरी में शूटिंग करने के लिए बात हुई है। ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ इसी साल रिलीज हो जाएगी। इसके बाद नई टिहरी शहर की सुंदरता रुपहले पर्दे पर दिखेगी। इससे अन्य कई फिल्मकार टिहरी की ओर रुख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें