घनसाली। नवगठित नगर पंचायत घनसाली में चुनाव होने से पहले ही विवाद शुरू हो गया है। वार्ड नंबर एक के लोगों ने उनके वार्ड का नाम आनंद विहार के बजाय मसाण खोला रखने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की। नगर पंचायत के अधिकारियों पर फर्जी मतदाता सूची तैयार करने का आरोप लगाया। मतदाता सूची निरस्त करने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया है कि मतदाता सूची में ऐसे लोगों का नाम शामिल है, जो उनके वार्ड में रहते ही नहीं है। बिना उनकी सहमति के वार्ड का नाम बदल दिया गया है। ज्ञापन पर पदम सिंह, नरेश कुमाईं, आशाराम पैन्यूली, खुशाल सिंह, साहब सिंह कुमाईं, विजय सिंह, उम्मेद सिंह व प्रकाश आदि के हस्ताक्षर है।