फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनबाग क्षेत्र में चार दिनों से दूर संचार सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के नैनबाग क्षेत्र में बीएसएनएल की दूरसंचार सेवा चार दिन से ठप पड़ी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेवा ठप होने से बैंक, तहसील और अन्य सरकारी कार्य भी बाधित हो रहा है, लेकिन सेवा बहाली के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में संचार सेवा बाधित होने पर विभाग को सूचना दी गई थी, बावजूद कोई ध्यान नहीं दिए जाने का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी जिले के सीमा क्षेत्र श्रीकोट में बीएसएनएल का एकमात्र टावर है, जिस पर सैकड़ों उपभोक्ताओं की संचार सेवा निर्भर है, लेकिन वह आए दिन ठप ही रहता है। इससे बैंक और सरकारी दफ्तरों का कार्य भी बाधित होने से मोबाइल उपभोक्ताओं के साथ ही अन्य लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत दूर संचार निगम के महाप्रबंधक अनंत कुमार चौधरी का कहना है कि श्रीकोट टावर को जोड़ने वाली ओएफसी नैनबाग के समीप हाईवे पर आए दिन रोड कटिंग के कारण बार-बार काट रही है, जिससे संचार सेवा बाधित हो रही है। क्षेत्रीय एसडीओ हाईवे से ओएफसी शिफ्ट कर संचार सेवा दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें