फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड़ में ली गई भूमि का जल्द करें भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ऑल वेदर रोड की समीक्षा करते हुए डीएम सोनिका ने कहा कि एनएच- 94 ऋषिकेश-गंगोत्री और एनएच- 58 ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर अधिग्रहित भूमि का जिन लोगों को अभी तक जमीन का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्हें 10 मार्च तक भुगतान करने की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि पट्टे की जमीन पर किए गए निर्माण के भुगतान के बाबत शासन से मार्गदर्शन मांगा गया है। बैठक में नदारद रहने पर प्रबंधक वन विकास निगम और बीडीओ नरेंद्रनगर का जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों पर किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा करते हुए डीएम ने प्रभावित सरकारी संपत्तियों आगणन जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की एकल पेयजल योजनाओं का आगणन संबंधित बीडीओ उपलब्ध कराएंगे, जिनका निर्माण जल संस्थान और अन्य एजेंसी से कराया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों से कहा कि सड़क कटान से निकलने वाला मलबा निर्धारित डंपिंग स्थान पर ही डालें। उन्होंने एनएच-58 पर वन निगम की ओर से पेड़ कटान में बरती जा रही लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम कीर्तिनगर को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है। बैठक में एसडीएम नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान, चतर सिंह चौहान, नुपुर वर्मा, बीआरओ के कै. अभिजीत सिंह, एनएच के ईई जितेंद्र त्रिपाठी, आशीष भट्ट, ईई सतीश नौटियाल, एनएच-94 के प्रोजेक्ट मैनेजर एके गौरव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें