फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय प्रमाण अनिवार्य करने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। गौरादेवी व नंदादेवी कन्याधन योजना के पात्र बीपीएल धारकों के लिए आय प्रमाणपत्र अनिवार्य किए जाने पर लोगों ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए सीएम और प्रमुख सचिव को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि पूर्व में बीपीएल कार्ड धारकों के लिए आय प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं होती थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने नया आदेश जारी कर बीपीएल कार्डधारकों को भी आय प्रमाणपत्र संलग्न करना जरूरी कर दिया है, जिससे गौरादेवी व नंदादेवी कन्याधन योजना के पात्र व्यक्तियों को प्रमाणपत्र के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। यूकेडी के केंद्रीय सचिव व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरदार सिंह पुंडीर, प्रधान पूनम राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद सिंह राणा, चंदन सिंह, मामराज रावत, महिपाल जेठुड़ी ने कहा कि पूर्व में दोनों योजनाओं का संचालन समाज कल्याण विभाग करता था, लेकिन अब बाल विकास विभाग को देकर इसके लिए आय प्रमाणपत्र को जरूरी कर पात्र लोगों को वंचित करने की साजिश है। उन्होंने बीपीएल आईडी धारकों के लिए आय प्रमाणपत्र की बाध्यता समाप्त करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें