नई टिहरी। युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए छह मार्च को जिला मुख्यालय के आईटीआई में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के सौजन्य से रोजगार मेला लगेगा, जिसमें विभिन्न कंपनियों में दो हजार तीन सौ 25 से अधिक युवाओं का चयन कर रोजगार दिया जाएगा।
छह मार्च को लगने वाले मेले के लिए पांच मार्च तक बेरोजगार आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। मेले में पंतजलि, आईएसआई, जीवीके इमरजेंसी सेवा 108, महिंद्रा एवं महिंद्रा, एरूका फोबर्स, अशोका लेलैंड, अपोलो होम हेल्थ केयर, रूस्तमजी एकेडमी फार ग्लोबल करियर्स, सत्यम टेक्नालॉजी, सलोंप मैन्युफ्चरिंग आदि कंपनियां मेले में शामिल होकर शिक्षित एवं प्रशिक्षित 2325 युवाओं का चयन का रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। जिला सेवा योजन अधिकारी विक्रम ने बताया कि मेले एएनएम, जीएनएम नर्स, हाउस कीपिंग, वेब डिजाइनर, ग्राफिक डिजाइनर, मोबाइल चार्जर आपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, एमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन, ड्राइवर, एमरजेंसी रिसपोंस आफिसर आदि पदों पर बेरोजगारों का चयन किया जाएगा। वहीं विधायक धन सिंह नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं सेवा योजन मंत्री के सहयोग से मेला लगाया जा रहा है।