घनसाली। अंकिता सामाजिक संस्था आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जन विकास संस्थान चिरबटिया में मनाएगी। संस्था की अध्यक्ष अनीता शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष घनसाली में महिला महिला दिवस मनाया जाता था, लेकिन इस वर्ष रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले की महिलाएं चिरबटिया में संयुक्त रूप से मनाएंगी, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोक गीत, भाषण, कुर्सी दौड, चम्मच दौड़, जलेबी रेस और महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा।