नई टिहरी। छोटे शहरों के प्रतिभावान बच्चे विभिन्न मंचों पर बेहतर प्रस्तुतियां और प्रदर्शन कर हुनर को प्रदर्शित कर रहे हैं। ‘विन इंडिया कांटेस्ट’ में नई टिहरी शहर की मानसी रावत ने टॉप-30 में स्थान बनाकर उत्तराखंड और टिहरी का नाम रोशन किया है।
डांसर-कोरियोग्राफर राघव जुयाल, गायक सुक्खी के नेतृत्व में विन इंडिया कांटेस्ट गत माह से देहरादून में शुरू हुई थी। पहले राउंड में 1000 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। दूसरा राउंड हरियाणा के पानीपत में हुआ, जिसमें 100 का चयन हुआ। तकनीकी राउंड में 48 सफल रहे। 24- 25 फरवरी को पानीपत में हुई प्रतियोगिता में नई टिहरी के बौराड़ी निवासी जयेंद्र सिंह रावत व अर्चना की बेटी मानसी ने टॉप-30 में जगह बनाई। मानसी देहरादून में बीबीए करने के बाद कोचिंग कर रही है। संगीत में दिलचस्पी रखने वाली मानसी भविष्य में इसी क्षेत्र में करियर बनाना चाहती है। कार्यक्रम का प्रसारण 11 मार्च से एपिक चैनल पर किया जाएगा।