फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान में देवांश खंडूरी रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल में किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर छात्र-छात्राओं के मध्य सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें देवांश खंडूड़ी प्रथम, अंकित खंडूड़ी द्वितीय और सुमित राणा तृतीय रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को किशोर अवस्था में होने वाले परिवर्तन, समस्या और उनके निदान की जानकारी दी। प्रधानाचार्य देवी सिंह, चिरंजीव लाल डबराल, प्रभु लाल बहुगुणा, कमला रावत, स्वरूप सिंह बिष्ट, जय प्रकाश नौटियाल, विकास और प्रवीण आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर, शिशु मंदिर में 10वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। छात्र वर्ग में मनमोहन खंडूरी और छात्रा वर्ग में मेघा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें