फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.।..मैने कतार में गुजारी है जिंदगी रोमांटिक गाना की हुई शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। हिंदी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग की शुरूआत मंगलवार को ‘मैने कतार में गुजारी है जिंदगी...’ रोमांटिक गाने के साथ शुरू हुई। इस दौरान अभिनेता शाहिद कपूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को बुलट व खुली जीप में बैठकर शहर की सैर कराते हैं। फिल्म में गढ़वाली लड़की ललिता नौटियाल की भूमिका निभा रही श्रद्धा को शाहिद स्वरोजगार का पाठ पढ़ाते हैं।
विज्ञापन

निर्देशक श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बन रही हिंदी फिल्म ‘मीटर चालू बत्ती गुल’ की शूटिंग में बौराड़ी स्थित सैय्यद (सरताज) निवास में फिल्म की शूटिंग हुई। अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के रोमांटिक गाने ‘मैने कतार में गुजारी है जिंदगी, है दिल लगा की...’ शूटिंग हुई। गाने में शाहिद श्रद्धा को कभी खुली जीप, तो कभी बुलेट में बैठाकर सैर करवाते हैं। श्रद्धा शाहिद के साथ खूब हंसी मजाक कर कई रोमांटिक दृश्य के शॉट देती है।
गाने की शूटिंग के दौरान दोनों को कई बार ड्रेस चेंज करते हैं। श्रद्धा ओपन जीप जहां दूधिया रंग की फ्राक, काले रंग के सूट में, तो बुलेट में काले रंग की जींस में नजर आई। वहीं शाहिद जींस व जैकेट में दिखे। फिल्म की शूटिंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ जुटी रही। शूटिंग के बाद श्रद्धा व शाहिद ने प्रशंसकों को हाथ हिलाकर शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें