फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को आधे दामों पर दिखाई जाएगी पैडमैन फिल्म: गुसांई

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर अलख जगाने वाली फिल्म पैडमैन देश-विदेश में खूब कमाई कर रही है। इसको दृष्टिगत रखते हुए पालिका टिहरी ने भी त्रिहरि सिनेमा में दिखाई जा रही फिल्म पैडमैन को स्कूली छात्र-छात्राओं को आधे दामों पर दिखाने का फैसला किया है। पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुर्साइं का कहना है कि महिलाओं की माहवारी के बारे में जो भ्रांतियां समाज में प्रदर्शित की जाती है, उस पर फिल्म चोट करती है। ऐसे में हर युवा को यह फिल्म देखनी चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को पालिकाध्यक्ष गुर्साइं ने कहा कि पालिका के त्रिहरि सिनेमा में बीते शुक्रवार से फिल्म पैडमैन दिखाई जा रही है। सभी आयु वर्ग के लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं। कहा कि महिलाओं की माहवारी के दौरान प्रयोग होने वाले सिनेटरी पैड के इस्तेमाल के बारे में इसमें सामाजिक संदेश दिया गया है। कहा कि छोटे कस्बों और गांवों में अभी भी इस मुद्दे पर लोग बातचीत करने में हिचकते हैं। ऐसे में पालिका ने निर्णय लिया है कि स्कूली बच्चों को आधे दामों में यह फिल्म दिखाई जाएगी। उन्होंने जिला मुख्यालय और आसपास के स्कूल के अध्यापकों से अपील की है कि वह इस संबंध में उनसे वार्ता कर सकते हैं।
कहा कि बुधवार और बृहस्पतिवार को दोपहर के शो 12 से तीन बजे तक युवा फिल्म को देखने के लिए आ सकते हैं। कहा नगर क्षेत्र की व्यवस्थाओं में एक रूपता लाने और साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से पालिका सभी ठेली-फड़ व्यवसायियों को ठेलियां देगी। ठेलियों का रंग एक जैसा होगा। ठेली मालिक मासिक किस्त के रूप में इसका किराया पालिका को देंगे। पालिका ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत मोबाइल टॉयलेट भी बनाया है, जिसको बुधवार को ओपन शॉपिंग मार्केट में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें