नई टिहरी। जिला मुख्यालय स्थित एच ब्लॉक में स्वदेशी जागरण मंच के सहयोग से प्रशिक्षित महिला समूह की दर्जनभर सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि सभासद उर्मिला महर ने कहा कि इस तरह के समूह बनाकर घर बैठे आय अर्जित की जा सकती है। मंच को इस मुहिम में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भी जोड़ना चाहिए। प्रशिक्षक राहुल बुटोला ने कहा कि महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें मशरूम, अचार, अरसे और रोटाना बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनीता कंडियाल, छात्र संघ के पूर्व सचिव संदीप भट्ट, अमित धनोला, संगीता नौटियाल, उजिला देवी, अनीता थपलियाल, रेखा पंवार, ममता काला, लक्ष्मी बुटोला और सुनीता कुमाईं आदि मौजूद थे।