नई टिहरी। जिला योजना और बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डीएम सोनिका ने बीस सूत्री कार्यक्रम में सी और डी श्रेणी की मदों का लक्ष्य पूरा नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
सोमवार को योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित और वाह्य साहयतित योजनाओं में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 60 प्रतिशत से कम धनराशि खर्च करने वाले विभाग गुणवत्ता के साथ कार्य जल्द पूरा करें। बताया गया कि जिला सेक्टर के अंतर्गत 4761 लाख के सापेक्ष 4512.16 लाख अवमुक्त किए जा चुके हैं, जिसमें से जनवरी तक 3173.15 लाख व्यय किए गए हैं। बैठक में सीडीओ आशीष भटगाई, सीवीओ डा. पीएस रावत, एसीएमओ डा. मनु जैन, ईई आलोक कुमार, ईई लोनिवि केएस नेगी, युवा कल्याण अधिकरी एचएस खत्री, आयुर्वेदिक अधिकारी डा. आरपी जोशी, डीईओ बेसिक एसएस बिष्ट, पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा आदि मौजूद थे।