फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत के निराकरण के बाद संबंधित को भी अवगत कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला सभागार में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी सोनिका ने फरियादियों की समस्याएं सुनते अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। जनता दरबार में 11 शिकायतें दर्ज की गई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार में नरेंद्रनगर के ताछला भेटकुणा की उज्वला, शकुंतला देवी शिकायत करते हुए बताया कि आल वेदर रोड के एनएच 94 में कार्य का मलबा गांव के ऊपर गिराया जा रहा है। डीएम ने एसडीएम नरेंद्रनगर को संस्था को डंपिंग जोन की व्यवस्था व सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए। दिखोलगांव की हंसा देवी और जौलंगी के मदन लाल ने एनएच के लिए अधिग्रहण की जा रही भूमि में संयुक्त खाता के कारण आ रही परेशानी से अवगत कराया। नरेंद्रनगर के बवाणी बांडल धमांदस्यूं के अनुसूचित जाति के परिवारों ने पट्टे की भूमि उनके नाम पर दर्ज करने की मांग की। जौल भंडार गांव कि लक्ष्मी देवी ने बताया कि समाज कल्याण में आधार कार्ड, बैंक खाता जमा करने पर भी जुलाई 2017 से पेंशन नहीं मिली है। भटकंडा के सोहन सिंह राणा ने टिहरी झील से प्रभावित परिवारों का पुनर्वास और टिपरी-कांडीखाल मोटरमार्ग से मठियाली गांव के पास हो रहे भूधंसाव से प्रभावित परिवारों को प्रतिकर भुगतान, कैंच्छु के अनुसूचित जाति के घुरकू ने जमीन बेचने की अनुमति देने की मांग की। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, एसीएमओ डा. मनुजैन, ईई लोनिवि केएस नेगी, जल निगम आलोक कुमार, युवा कल्याण अधिकरी एचएस खत्री, आयुर्वेदिक अधिकारी डा. आरपी जोशी, डीईओ एसएस बिष्ट, पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें