फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल वेदर के कारण जाम में फंस रही एंबुलेंसे:किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आल वेदर रोड के कारण आ रही परेशानियों को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। कहा कि सड़क के विस्तारीकरण के कारण आम लोगों के साथ ही बीमार लोगों को ले जा रही एंबुलेंस को भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने मामले में सीएम और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ट्वीट कर संदेश भेजा है।
विज्ञापन

रविवार को टिहरी पहुंचे किशोर उपाध्याय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भद्रकाली से चंबा तक ऑल वेदर रोड परियोजना के विभिन्न हिस्सों में यात्रियों को घंटों रोका जा रहा है। कहा कि मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस घंटों जाम में फंस रही है। ऐसे में जल्द प्रशासन ने विकल्प नहीं ढूंढे, तो मरीजों की जान पर भी भारी पड़ सकती है। कहा कि निर्माण कार्य ऐसे समय में करें, जब ट्रैफिक कम हो। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर में जवानों के शहादत पर गंभीर नहीं है। पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही आतंकवादी घटनाओं में सीमा पर तैनात सैनिक शहादत दे रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार पाक को सख्त जवाब नहीं दे रही है। कहा कि सेना पर एफआईआर करना चिंता विषय है। उन्होंने केंद्र एवं जम्मू कश्मीर सरकार से मामले में पुनर्विचार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें