फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुवन में हुई बती गुल मीटर चालू फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। बौराड़ी स्थित मधुवन होटल में करीब पांच घंटे तक लाइट, कैमरा, एक्शन का शोर गूंजता रहा। होटल में फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की तीसरे दिन की शूटिंग में अभिनेता शाहिद कपूर ने शॉट दिए। शाहिद ने सफेद कुर्ता-पायजामे में होटल के लॉन, फल संरक्षण वाली सड़क और वैंक्विट हॉल में शॉट दिए। इस दौरान वहां प्रशंसकों का भारी जमावड़ा लगा रहा। हर कोई शाहिद से ऑटोग्राफ लेने को आतुर दिखा, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। फिल्म की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बादशाहीथौल स्थित टीसीआर (टिहरी क्लब एंड रिसोर्ट) होटल में ही रही। वह कुछ क्षणों के लिए होटल के बाहर घूमी।
विज्ञापन

निर्देशक श्रीनारायण सिंह की फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग आजकल नई टिहरी में जोरों पर है। फिल्म बिजली चोरी पर आधारित है। श्रद्धा कपूर फिल्म में एक गरीब बुटीक की भूमिका में है। रविवार को शाहिद ने होटल मधुवन में करीब पांच घंटे तक सीन शूट करवाए। वह सादे कुर्ते-पायजामे में ठेठ गढ़वाली नजर आ रहे थे। शाहिद इसके बाद शाम को होटल टीसीआर रवाना हो गए। होटल के पश्चिमी भाग में उनका बसेरा है। दूसरी, ओर फिल्म की नायिका सिने तारिका श्रद्धा कपूर दूसरे दिन होटल में ही रही। उनका आशियाना होटल के पूर्वी भाग में है। वह अपने दोस्तों के संग रविवार को टिहरी की खूबसूरत वादियों को बालकनी से निहारती रही। सूत्रों के अनुसार उनकी शूटिंग एक-दो दिन बाद शुरू होगी। शनिवार को देर शाम प्रशंसकों को उन्होंने ऑटोग्राफ दिए।

श्रद्धा ने खाए पनीर के परांठे
नई टिहरी। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने होटल टीसीआर में रविवार को पनीर के परांठे खाए। उन्होंने ठीक साढ़े दस बजे नाश्ता किया। उनके सूट में उनके मैनेजर और कुछ निजी दोस्त हैं, जबकि होटल के इसी भाग में फिल्म के निर्देशक, को-प्रोड्यूसर और सहायक अभिनेत्री भी रुकी है। उन्होंने हल्की गुनगुनाती धूप और टीसीआर होटल के चारों ओर घने बांज के पेड़ो की सनसनाती हवा का मजा लिया। श्रद्धा और अन्य कलाकारों ने लिए होटल की ओर से बुफे भी लगाया गया है।
विज्ञापन


जिम में दो घंटे पसीना बहाते हैं शाहिद
नई टिहरी। अभिनेता शाहिद कपूर शूटिंग पर जाने से पूर्व वहां बने अपने अस्थाई जिम में दो घंटे पसीना बहाते हैं। खाने में भी शाहिद बुफे से अपनी पसंद का खाना खाते हैं। वह सुबह साढ़े आठ बजे शूटिंग के लिए निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें